Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने अस्पताल पहुँचकर सड़क दुर्घटना में घायलों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल स्थित निजी अस्पताल पहुँचकर दुर्घटना में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। आज एक यात्री बस की रेहटी के निकट हुई दुर्घटना में करीब एक दर्जन व्यक्ति घायल हुए। दुर्घटना में दिवंगत नसरूल्लागंज निवासी श्री जगदीश महेश्वरी के परिवार को चार लाख रूपए की सहायता राशि मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी प्रदान किए। घायलों के समुचित उपचार के 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। आंशिक रूप से घायल लोगों को भी पाँच और दस हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.