मुंबई। अजित की फिल्म वलीमई का तमिल ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इसका हिंदी ट्रेलर 6 या 7 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। जबकि फिल्म पोंगल पर रिलीज होगी। अजित के अलावा, फिल्म में कार्तिकेय गुम्माकोंडा, हुमा कुरैशी, योगी बाबू, सुमित्रा और पुगाज़ भी हैं। फिल्म का प्रोडक्शन बोनी कपूर ने किया है।
वेटरन एक्ट्रेस मुमताज ने संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट 'हीरामंडी' में काम करने के लिए मना कर दिया है। संजय ने मुमताज से वेब शो में काम करने के लिए संपर्क किया था। लेकिन उन्होंने ये कह कर मना कर दिया कि मेरा कमबैक करने का मन नहीं है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजय ने एक्ट्रेस को शो में लीड रोल ऑफर किया था।
नोरा फतेही कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके स्पोक्सपर्सन की ओर से जारी स्टेटमेंट में बताया गया है कि वे 28 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। नोरा सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं। उनको डॉक्टरों की निगरानी में क्वारैंटाइन कर दिया गया है। वे सेफ्टी और रेगुलेशन के लिए BMC का सहयोग कर रही हैं। नोरा ने खुद भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर को कंफर्म किया है।