शारजाह। अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 103 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे। 90 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले शेख रशीद टॉप स्कोरर रहे। वहीं, BAN के लिए कप्तान रकीबुल हसन के खाते में 3 विकेट आए।
बांग्लादेश के सामने 244 रनों का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 38.2 ओवर में 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। जीत के साथ ही युवा भारतीय ब्रिगेड ने 8वीं बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंकाई टीम ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के सामने सिर्फ 148 रनों का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में PAK 125 रन ही बना सका और मुकाबला 22 रनों से हार गया।