सेंचुरियन। भारत ने पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ ही विराट कोहली एंड कंपनी ने कई बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं। भारतीय टीम ने एक रिकॉर्ड पाकिस्तान से भी छीना है। भारत ने 2021 में 8वीं टेस्ट जीत हासिल की है। इसके साथ ही टीम इंडिया इस साल की सबसे कामयाब टेस्ट टीम बन गई है। इस टेस्ट से पहले भारत और पाकिस्तान 7-7 मैच जीतकर बराबरी पर थे। इंग्लैंड के नाम चार जीत है।