Type Here to Get Search Results !

साधन हम देंगे साधक आप बने: भार्गव

548.41 करोड़ रुपयों के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

बुद्धि की देवी मां सरस्वती के समक्ष  माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं कन्या पूजन के साथ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ।

भारी संख्या में विद्यार्थी गण एवं जनता जनार्दन रही मौजूद।

सागर।  क्षेत्र का विकास कराने में भोपाल से दिल्ली तक  कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। क्षेत्र अत्याधुनिक विधानसभा की ओर बढ़ता चला जा रहा है। साधन हम देंगे आप साधक बने। विद्यार्थी गण अपनी पहचान बनाएं एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। इणडोर स्टेडियम आपको अच्छी सेहत के रूप में आगे बढ़ाने का एक बहुत बड़ा मंच है जो कि सेना, पुलिस, आई एफ एस एवं अन्य नौकरियों में जाने का माध्यम है। सीएम राइजिंग स्कूल का शुभारंभ भी जल्द से जल्द होगा।

यह बात क्षेत्रीय विधायक, लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्राम उद्योग विभाग मंत्री पंडित गोपाल भार्गव ने शासकीय महाविद्यालय में बने327.68 लाख रुपया अत्याधुनिक व सर्व सुविधा युक्त नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम,135.00 रुपयों के आदिवासी बालक आश्रम के लोकार्पण एवं 85.73 लाख रुपया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के नवीन भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थी गण एवं जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए कहीं।

श्री भार्गव ने  कहा कि कस्बा क्षेत्र में महाविद्यालय में 3500 विद्यार्थी होना बड़े गौरव की बात है।,450 दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम जिसमें 3 बैडमिंटन कोड है तथा साथ इसमें 1000 विद्यार्थी एक साथ बैठ सकते हैं।

इस कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा कलाकारों ने मधुर प्रस्तुतियां दी।

आयोजन में कलेक्टर दीपक आर्य, संभागीय यंत्री श्री परस्ते , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जितेंद्र पटेल, भाजपा युवा नेता पंडित अभिषेक भार्गव, पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता पवन नायक, मंडल अध्यक्ष अमित नायक, एडवोकेट राजेंद्र जारोलिया, एडवोकेट पीसी मिश्रा, मनोज पांडे, सुरेश घोसी, ईश्वर नायक, राकेश जोगी, विक्की जैन, अमित प्यासी, विनीत पटेरिया, सुनील यादव, पत्रकार बंधु, महाविद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिक।