रायसेन। श्री रामलीला महोत्सव के दूसरे दिवस शहर में शिव बारात धूमधाम के साथ निकाली गई जिसमें शहर के अनेक धर्म प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया शिव बारात का कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया शिव बारात शहर के मार्गो से भ्रमण करते हुए रामलीला गेट होकर रामलीला मार्केट से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची जहां भगवान शिव की महा आरती की गई जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव की बारात का भव्य स्वागत करते हुए अगवानी की । शिव बारात में भूत के साथ सभी शामिल रहे संगीत की धुन पर बैंड बाजों के साथ लोगों ने उत्साह के साथ शिव बारात में शामिल होकर बाराती बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।शिव बारात मैं रामलीला संचालक पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला,समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, हिउसअध्यक्ष लीला सोनी, भूपेंद्र वर्मा, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, शंकर लाल चक्रवर्ती, राजेश पंथी, कैलाश पहलवान, अशोक नाबिक, गिरधारी लाल रैकवार, राकेश मालवीय, राकेश यादव, राधेश्याम सहित काफी संख्या में धर्म प्रेमी मौजूद रहे।
रामलीला में आज शिव विवाह के साथ श्री राम जन्म की होगी भव्य प्रस्तुति।
श्री रामलीला महोत्सव के चलते शुक्रवार को श्री रामलील मैदान स्थित मंच पर
भगवान शिव पार्वती विवाह की प्रस्तुति के साथ श्री राम जन्म की भव्य प्रस्तुति रामलीला के कलाकारों द्वारा की जाएगी श्री रामलीला मेला आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारियों ने शहर के सभी धर्म प्रेमियों से भाग लेने थी अपील करते हुए धर्म का लाभ उठाने का आग्रह किया है।