20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 1200 किलोग्राम महुआ लहान जब्त
होशंगाबाद। जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे एव जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम के द्वारा लगातार जिले में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवं निर्माण के खिलाफ कार्यवाही जारी हैं। तत्सबंध मे जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि आबकारी बल इटारसी द्वारा गुरुवार को इटारसी शहर के गरीबी लाइन क्षेत्र में कार्यवाही की गई, जिसमें विभिन्न स्थानों से हाथभट्टी कच्ची मदिरा तथा महुआ लाहन बरामद किया गया।वही 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं जमीन में गड़ा कर रखे हुए कुप्पो में भरा हुआ 1200 किलोग्राम महुआ लहान मौके से बरामद किया गया।बरामद महुआ लहान की सेंपलिंग कर ,मौके पर नष्ट किया गया।
इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत आरोपियों के विरुद्ध कुल 03 प्रकरण कायम किए गए।जप्त शुदा शराब एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 90,000 रुपए आंकी गई है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त इटारसी शहर राजेश साहू ,आरक्षक मदन सिंह रघुवंशी, नगर सैनिक संतोष शुक्ला आदि का सराहनीय योगदान रहा है।