Type Here to Get Search Results !

केपटाउन में 29 साल से नहीं जीती है भारतीय टीम

मुंबई। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज इस समय रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। सेंचुरियन में खेला गया पहला टेस्ट भारत ने 113 रन से जीता, फिर जोहान्सबर्ग टेस्ट अफ्रीका ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया और टेस्ट सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब निर्णायक मुकाबला 11 जनवरी से केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा।

टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन केपटाउन से कुछ ऐसे आंकड़े सामने आ रहे हैं जो भारतीय टीम के लिए चिंता जनक हो सकते हैं। दरअसल, केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर टीम इंडिया ने पिछले 29 सालों में एक भी टेस्ट नहीं जीता है। भारत ने यहां 5 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 3 में टीम को हार मिली है और दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

Tags