मुंबई। देश में एक बार फिर कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में कई सेलेब्स भी इसकी चपेट में आए हैं। सेलेब्स की इस लिस्ट में सिंगर अरिजीत सिंह, डायरेक्टर मधुर भंडारकर, प्रियदर्शन, वेटरन एक्ट्रेस नफीसा अली यूट्यूबर आशीष चंचलानी के बाद अब साउथ के एक्टर सत्यराज और तृषा का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मेकर प्रियदर्शन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। वहीं अरिजीत सिंह ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है। अरिजीत सिंह ने पोस्ट में लिखा, "मेरा और मेरी पत्नी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं और होम क्वारैंटाइन हैं।"
मधुर-अरिजीत के बाद 'बाहुबली' के 'कटप्पा' सत्यराज और तृषा को भी हुआ कोरोना
जनवरी 08, 2022