Type Here to Get Search Results !

झूलन गोस्वामी के लुक के लिए बुरी तरह ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेटर की फास्ट बॉलर झूलन गोस्वामी की बायोपिक से एक्टिंग कमबैक कर रही हैं। फिल्म का टाइटल चकदा एक्सप्रेस रखा गया है, जिसका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर अनुष्का को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस का लुक बेहद खराब जो असल झूलन गोस्वामी से कतई मैच नहीं खाता।