आरोपित अजय राणा वर्तमान में बेगमगंज थाने में ड्यूटी कर रहा है जबकि मप्र पुलिस विशेष महानिदेशक आदर्श कटियार द्वारा दि. - 17 . 6 . 25 को आपराधिक प्रकरण एवं विभागीय जांच में थानों में पदस्थापना के संबंध में एक परिपत्र सभी पुलिस आयुक्त एवं जिला पुलिस अधीक्षकों को जारी किया गया था कि संलिप्त पुलिसकर्मियों को थानों अथवा किसी महत्वपूर्ण कार्यालय में पदस्थ नही किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर में पदस्थ एक महिला पुलिस आरक्षक ने बेगमगंज थाने में पदस्थ आरक्षक अजय राणा आयु करीब 30 वर्ष निवासी गंजबासौदा जिला विदिशा के विरुद्ध गोपालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुलिस आरक्षक पद पर पोस्टिंग नरसिंहपुर में हुई थी ।उस दौरान उसकी जान पहचान आरक्षक अजय राणा से होने के बाद दोस्ती हो गई थी। जो उस पर लगातार शादी करने का दबाव बनाता था।
इस पर महिला आरक्षक ने मना करते हुए कह दिया था कि यदि मम्मी पापा मान जाएंगे तो शादी कर लूंगी नहीं तो नही करूंगी। मेरे मम्मी -पापा ने मना कर दिया तब अजय राणा ने कही और शादी कर ली थी।
शादीशुदा होकर भी फिर भी वो जबरन उससे बात करता था लेकिन वो बात नहीं करती थी तो अजय राणा उसको धमकता था।
इसके बाद उसने 2024 में नरसिंहपुर से सागर स्थानांतरण करा लिया था।
हाल ही में दिनांक 5 सितंबर 2026 को रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आरक्षक अजय राणा सागर स्थित उसके किराए वाले मकान पर आया और गेट बजाने लगा तब उसने अंदर से ही पूंछा कि कौन है, तो अजय ने अपना नाम बताया तब उसने गेट नहीं खोले तो अजय ने गेट तोड़ दिए। जिससे दीवार का प्लास्टर उखड़ गया और गेट के कुन्दे टूट गए। वो जबरन अंदर घुस आया तो वो चिल्लाने लगी तब अजय ने उसका मुंह ओर गला दबा दिया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए गंदी -गंदी अश्लील गालियां देते हुए कहाकि वो उससे बात क्यों नहीं करती है। फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका दीवार में सिर मार दिया। जिसके कारण उसे गंभीर चोट आई है ओर जेब से एक बड़ा चाकू निकालकर जान से मारने के लिए धमकाया ओर उसका मोबाइल छीनकर दीवार पर मार कर तोड़ दिया।
इतने में बाहर किसी गाड़ी की आवाज सुनकर भागते -भागते बात नही करने पर जान से खत्म करने और उसके फोटो , वीडियो वायरल करने की धमकी देते वहां से चला गया।
पीड़ित महिला आरक्षक ने घटना की जानकारी अपने मम्मी -पापा एवं भाई को दी।
मम्मी एवं भाई के साथ सुबह गोपालगंज थाने पहुंचकर आरोपित आरक्षक अजय राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है ।
इस संबंध में गोपालगंज थाने में मामला दर्ज करने वाली महिला सब इंस्पेक्टर ज्योति राजपूत ने बताया कि पीड़िता आरक्षक की रिपोर्ट पर बेगमगंज थाने में पदस्थ आरक्षक अजय राणा के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74 , 78 (i ) ( ii ), ( iii ), 115 ( 2 ) , 351 ( 3 ) , 331 ( 4 ) , 324 ( 4 ) इत्यादि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस संबंध में एसडीओपी सोनाली गुप्ता का कहना है कि उनके संज्ञान में ये मामला नहीं आया है, पता करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।