Type Here to Get Search Results !

ग्वालियर बेहट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द तैयार होगा, राज्य मंत्री कुशवाह ने कराया सीमांकन

भोपाल। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को अपनी मौजदगी में राजस्व विभाग की टीम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए निर्धारित जमीन का सीमांकन  कराया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर जिले के बेहट में  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन जल्द तैयार होगा।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेहट में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण युद्ध स्तर पर कराएँ। स्वास्थ्य केंद्र से दूरस्थ क्षेत्र में निवासरत जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस बात के लिये कटिबद्ध है कि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा दूरस्थ ग्रामीण अंचल में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना की जा रही है।