Type Here to Get Search Results !

ब्रेकअप की अफवाह के बाद लंच डेट पर गए मलाइका और अर्जुन कपूर

मुंबई। रविवार को 23 दिन बाद लव बर्ड्स मलाइका और अर्जुन कपूर एक बार फिर से साथ नजर आए। दोनों को लंच डेट पर स्पॉट किया गया। नए साल में यह पहला मौका है जब दोनों को एक साथ देखा गया है। इसके पहले दोनों करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में स्पॉट किए गए थे। अर्जुन के दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वे क्वॉरैंटाइन रहे। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाह उड़ी थी।

अर्जुन ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए पिछले हफ्ते मलाइका के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था-"संदेहभरी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं। सुरक्षित रहें। खुश रहें। सभी लोगों के लिए मंगल कामना और प्यार।" इससे कुछ दिन पहले भी अर्जुन ने मलाइका और अपनी उम्र के फासले पर उठाए जाने वाले सवालों का जवाब दिया था।