Type Here to Get Search Results !

कटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ MP में मौजूद

इंदौर। बॉलीवुड क्वीन कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के साथ इंदौर में हैं। कटरीना ने संडे मॉर्निंग की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की है, जो अब वायरल हो रही है। विक्की कौशल इंदौर में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं कटरीना विक्की से मिलने यहां पहुंची हैं। न्यूली वेड कपल ने अपनी लोहड़ी यहीं सेलिब्रेट की थी। बता दें, कपल ने अपनी पहली मंथ एनिवर्सरी भी इंदौर में ही सेलिब्रेट की थी।

कटरीना ने अपनी इस सेल्फी के कैप्शन में लिखा, 'इंदौर में इनडोर।' इन फोटोज में कटरीना ने रेड शर्ट ड्रेस कैरी किया हुआ है। साथ ही खुले बालों और बिना मेकअप में वह कूल लग रही हैं। उनकी इस पोस्ट पर दोस्त नेहा धूपिया ने कमेंट में लिखा 'कैप्टन कूल हैं आप।'