Type Here to Get Search Results !

मौत के डेढ़ साल बाद सुशांत का मैसेज आया, फैन्स की रुक गईं धड़कनें

मुंबई। नए साल पर सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक अकाउंट से एक मैसेज आया। नोटिफिकेश में सुशांत का नाम देख फैन्स के दिलों की धड़कनें रुक गईं। एक बार तो लगा कि सुशांत ही होंगे शायद, लेकिन असलियत कुछ और थी। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने यह मैसेज लिखा था। वही दिवंगत एक्टर का अकाउंट एक्सेस कर रही हैं। पोस्ट में लिखा है- सभी को नए साल की शुभकामनाएं, आपकी सारी इच्छाएं पूरी हों।

पोस्ट देखकर कुछ फैन्स को बेहद खुशी हुई वहीं कुछ मायूस और उदास हो गए। एक यूजर ने लिखा- हे भगवान, मैं ये देखकर एकदम ही हैरान रह गया। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ओह गॉड, मेरे दिल की धड़कर रुक गई थी। एक यूजर ने लिखा- एक सेकेंड को लगा सुशांत वापस आ गया। अभी तक यही लगता है कि जो हुआ वह सपना है लेकिन...आप हमेशा याद आओगे।