मुंबई। हिजाब के कारण विवादों में रह चुकी एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान की सगाई हो गई है। यह खबर खुद खतीजा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने अपनी फोटो के साथ मंगेतर रियासदीन की फोटो भी शेयर की है। सगाई 29 दिसंबर को हुई थी लेकिन खतीजा और रियासदीन दोनों ने ही 4 दिन बाद नए साल में शेयर किया।
खतीजा लिखती हैं- सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद से मुझे एक महत्वाकांक्षी उद्यमी और एक विज्किड ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ अपनी एंगेजमेंट की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सगाई मेरे जन्मदिन 29 दिसंबर को करीबी परिवार और प्रियजनों की मौजूदगी में हुई।