Type Here to Get Search Results !

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम के साथ होंगे रोहित

मुंबई। विराट कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में पहले ही टीम इंडिया के कप्तान बन चुके रोहित शर्मा को अब टेस्ट मैचों में भी कमान मिल सकती है। इसका संकेत इस बात से भी मिला है कि कोहली के टेस्ट की कप्तानी छोड़ते ही रोहित शर्मा के फिट होने की खबरें आने लगी हैं।

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद रोहित अचानक चोट लगने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों के लिए टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। पहले बताया गया था कि उन्हें प्रैक्टिस के दौरान हाथ में चोट लगी है, लेकिन बाद में कहा गया कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है।

Tags