Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ माचलपुर का निकला विशाल पथ संचलन

माचलपुर। नगर माचलपुर मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन नगर के प्रमुख बस्तीयों से निकला।  माचलपुर मे नवीन झण्डा चौक बस स्टैण्ड पर समस्त स्वयं स्वकों का एकत्रिकरण हुआ। संघ प्रार्थना पश्चात् संघ पदाधिकारियों का परिचय हुआ। नगर कार्यवाह श्री नंदन उपाध्याय द्वारा संघ सेवा कार्य,लक्ष्य व श्री स्वामी विवेकानंद जी के भारतीय दर्शन पर विचार रखे। तत् पश्चात संचलन का प्रचल होते हुवे नगर की विभिन्न बस्तियों से निकला जिसमें सेवा बस्ती आवास कॉलोनी, नया बाजार, बजरंग रोड़,  बड़ा बाजार, कचहरी चौक, चूड़ी मोहल्ला,नाना बाजार, रैदास  बस्ती, ऐ.पी.जे.अब्दुल कलाम बस्ती, श्रीराम गली ,अस्पताल चौराहा, होते हुवें समापन हुआ। संचलन मे जिला, खण्ड के पदाधिकारी व


संघ के अनुसांगिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहें। नगर संचलन के समय प्रत्येक स्वयं सेवक ने मॉस्क का उपयोग करते हुवें प्रचल किया जो सावधानी, महामारी से बचाव का संदेश देता है। नगर के कई नन्हें मुन्ने बच्चे भी सम्मलित हुवें विशेष ढ़ाई वर्ष का नन्हा स्वयं सेवक शिवाय आकर्षण का केन्द्र रहा।