मुंबई। देवों के देव महादेव शो और ऊरी, शिद्दत जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर मोहित रैना ने 1 जनवरी को गर्लफ्रेंड अदिति से शादी कर ली है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की अनाउंसमेंट करते हुए कुछ झलक शेयर की हैं।
मोहित ने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी देते हुए लिखा है, प्यार किसी बाधा को नहीं जानता। ये सीमाओं को पार कर लेता है, बाड़ से छलांग लगाता है, दीवारों को पार कर पूरी आशाओं के साथ अपनी मंजिल पर पहुंचता है। आशा और परिवार के आशीर्वाद के साथ अब हम दो नहीं बल्कि एक हैं। इस नए सफर के लिए आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए। अदिति और मोहित।
सामने आई तस्वीरों में मोहित सफेद रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। उनकी वाइफ अदिति ने लाल, हरे रंग वाला मल्टीकलर ट्रेडिशनल लहंगा पहना था। ये एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी थी, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे।