मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बड़ी बेटी न्यासा बचपन से ही सांवली रंगत की रही हैं, लेकिन हाल ही में जब उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया तो वो बेहद गोरी रंगत वाली दिखीं। न्यासा का अचानक हुआ ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देखकर जहां कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं, वहीं कई तो उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। न्यासा से पहले भी कई स्टारकिड्स अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में रहे हैं।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर इन दिनों अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस लुक को हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। कुछ सालों पहले खुशी को पहचान पाना भी मुश्किल था।