Type Here to Get Search Results !

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को क्वार्टर फाइनल से बाहर किया, बांग्लादेश की पहली जीत


मुंबई। वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अब्दुल फसीह और माज सदाकत की शानदार बल्लेबाजी और अवैस अली की गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान को हराकर दूसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल की दौर से बाहर हो गया है। वहीं अन्य मुकाबलों में इंग्लैंड ने UAE को 189 रन से और बांग्लादेश ने कनाडा को 8 विकेट से हराया।

पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 239 रन का टारगेट दिया। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल ने 95 गेंदों का सामना कर 68 रन और माज ने 37 गेंदों पर नाबाद 42 रन की पारी खेली। वहीं कैप्टन कासिम अकरम ने 55 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से इजहारुलहक नवीद ने 41 रन देकर 3 विकेट और नूर अहमद और नावेद ने 2-2 विकेट लिए।

वहीं 240 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगान टीम ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 215 रन ही बना सकी और उसे 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्‍तान के लिए बिलाल ने 81 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। इनके अलावा इजाज अहमद ने 48 गेंदों पर 39 रन बनाए। जबकि पाकिस्तान की ओर से अवैस अली ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए। इनके अलावा कासिम अकरम ने 39 रन देकर 2 विकेट लिए।