मुंबई। RRR के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म रिलीज का फैसला कर ही लिया है। मेकर्स ने एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें दो डेट्स 18 मार्च और 28 अप्रैल फाइनल की गई हैं। स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है कि अगर देश में महामारी के हालात बेहतर होने से थिएटर खोल दिए जाते हैं तो वे इन दोनों में से किसी एक डेट में फिल्म रिलीज कर देंगे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
एकेडमी अवॉर्ड्स ने 20 जनवरी को बेस्ट पिक्चर केटेगरी में जगह बनाने वाली 276 फिल्मों के नाम की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मनीषा कोइराला की फिल्म इंडिया स्वीट्स एंड स्पाइसेस भी शामिल है। यह 2021 में रिलीज हुई अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका निर्देशन और लेखन गीता मलिक ने किया है। फिल्म की 19 नवंबर, 2021 को USA में लिमिटेड रिलीज मिली थी। फिल्म में सोफिया अली, मनीषा कोइराला, ऋष शाह और आदिल हुसैन ने काम किया था। मनीषा कोइराला ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर इस खबर को शेयर किया है।