Type Here to Get Search Results !

अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमुलू की हिंदी रिलीज रुकी, प्रोड्यूसर मनीष बोले-मैं कॉरपोरेट नहीं

मुंबई। ‘पुष्पा: द राइज’ की रिलीज के बाद से हिंदी बेल्ट की ऑडियंस में अल्लू अर्जुन की जबरदस्त पॉपुलैरिटी बढ़ी है। ऐसे में उनकी दो साल पुरानी फिल्म अला वैकुंठपुरमलो को प्रोड्यूसर मनीष शाह हिंदी में रिलीज कर रहे थे। अब इस रिलीज को रोक दिया गया है। गोल्डमाइंस के प्रमोटर मनीष शाह ने शहजादा के मेकर्स से हुई लम्बी बातचीत के बाद यह फैसला लिया है।

अब वे अला वैकुंठपुरमुलो का हिंदी वर्जन 26 जनवरी को थिएटर में रिलीज नहीं कर रहे हैं। इस फैसले के बाद शहजादा के मेकर्स ने मनीष शाह का शुक्रिया अदा किया है।

गौरतलब है कि अला वैकुंठपुरमुलू की हिंदी रीमेक ‘शहजादा’ है जिसमें कार्तिक आर्यन मेन लीड हैं। मनीष शाह से कार्तिक और अल्लु अरविंद ने चर्चा की और उनसे ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ की रिलीज रोकने की गुजारिश की। इस पर शुक्रवार को शहजादा के प्रोड्यूसर अल्लु अरविंद के साथ मनीष शाह की लंबी बैठक चली। मनीष शाह ने कहा- ‘प्रोड्यूसरों से हमारी बात चल रही है। हम देख रहें हैं कि क्या बेस्ट पॉसिबल वेआउट होगा?’