Type Here to Get Search Results !

अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का हुआ मल्टी-कार एक्सिडेंट,एक्टर बाल-बाल बचे

मुंबई। हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'टर्मिनेटर' फेम एक्टर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर शुक्रवार को मल्टी-कार एक्सिडेंट का शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सिडेंट में एक महीला को गंभीर चोटें आईं हैं। हालांकि, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर को कोई चोट नहीं आई है। इस मल्टी-कार एक्सिडेंट के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक्सिडेंट किसी फिल्म के भयानक स्टंट को देखने जैसा लग रहा था।

लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट के ऑफिशियल ड्रेक मैडिसन ने सूत्र को बताया, "शाम 4:35 बजे सनसेट और एलेनफोर्ड चौराहे पर 4 कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला को गंभीर चोटें आईं। जिसे हादसे के बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इस हादसे में कैलीफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर को SUV कार के अंदर एयरबैग खुल जाने के कारण कोई चोट नहीं आई। 74 साल के अर्नोल्ड अपनी ब्लैक युकोन कार चला रहे थे। वहीं महिला रेड कलर की टोयोटा प्रियस में सवार थीं।