Type Here to Get Search Results !

वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों को पदोन्नत कर नई जिम्मेदारी सौपी

भोपाल। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमाशंकर गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों को पदोन्नति देते हुये उन्हें नई जिम्मेदारी सोंपी है। इनमे कैलाश विजयवर्गीय (रतलामी) को भोपाल सम्भागीय प्रभारी, सूर्यकांत गुप्ता को सम्भागीय अध्यक्ष, राकेश जैन अनुपम को जिला प्रभारी, वरूण गुप्ता को जिला अध्यक्ष, प्रदीप गोल्डन को जिला कार्यकारी अध्यक्ष और शेलेन्द्र जैन को जिला ग्रामीण अध्यक्ष है। प्रदेश अध्यक्ष श्री गुप्ता ने अपने कार्यालय के आयोजित कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए शीघ्रता से अपने प्रभार छेत्र की कार्यकारणी का गठन करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यक्रम में योगेश गुप्ता, जगदीश मित्तल, डॉ पीके जैन, चन्द्रकुमार जैन, प्रवीण गुप्ता, सरोज जैन, घनश्याम दास गुप्ता, अजय अग्रवाल, तरूण गुप्ता, राजेन्द्र सुपारी, देवेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।