Type Here to Get Search Results !

टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिरा, ईशान किशन 89 रन बनाकर आउट; स्कोर 155/2

लखनऊ। भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। भारत ने 16 ओवर में 1 विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 32 गेंद पर 44 रन बनाकर लाहिरु कुमारा का शिकार बने। ईशान किशन 56 गेंदों पर 89 रन बनाकर शनाका की गेंद पर आउट हुए।

रोहित अपनी पारी में 37वां रन बनाने के साथ ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (3299) का रिकॉर्ड तोड़ा। इस मैच से पहले रोहित गुप्टिल और विराट कोहली (3296) के बाद तीसरे स्थान पर थे। अब वे नंबर-1 बन गए हैं। ईशान किशन ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है।

दीपक हुड्डा का ये पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच है। टीम इंडिया के लिए टी-20 डेब्यू करने वाले वह 97वें प्लेयर बने। हुड्डा को कैप्टन रोहित ने टी-20 कैप सौंपी। उनके अलावा प्लेइंग-XI में जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और संजू सैनसन की वापसी हुई है।