जम्मू। 24 फरवरी। पाकिस्तान से फिर ड्रोन से भारतीय क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा गिराया गया है। खुफिया जानकारी के बाद आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एसओजी और पुलिस ने भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद हथियारों और विस्फोटकों तीन डेटोनेटर, रिमोट नियंत्रित तीन आइईडी, तीन बोतल विस्फोटक, एक बंडर कार्डटेक्स वायर, दो टाइमर आइईडी, एक पिस्टल, दो मैगजीन, छह ग्रेनेड और 70 कारतूस शामिल हैं। हथियारों और विस्फोटकों की इस बरामदगी से आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।
बुधवार की देर रात करीब पौने एक बजे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीओपी बिक्रम और जबोवाल के बीच ड्रोन देखा गया। सीमा पर चौकस बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद ड्रोन वापस लौट गया। लेकिन बीएसएफ अधिकारियों को आशंका हुई कि पाकिस्तान हथियारों या नशे की खेप गिराई हो सकती है। बीएसएफ की 42 बटालियन केे जवानों ने सीमा पर तलाशी अभियान छेड़ दिया।
सुरक्षाबलों को गोला बारूद बरामद हुआ उसमें रिमोट नियंत्रित तीन आईईडी, तीन डेटोनेटर, तीन बोतल विस्फोटक, एक बंडर कार्ड वायर, एक पिस्टल, दो मैगजीन, छह ग्रेनेड और 70 कारतूस और दो टाइमर आइईडी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तौयबा और टीआरएफ सरगना स्थानीय आतंकियों तक पहुंचाना चाहते थे।
अधिकारी दावा करते हैं कि इनपुट मिलने के बाद लगातार सीमा पर गश्त बढ़ाई गई थी। इसके बाद विशेष तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसमें हथियार और गोला बारूद किया गया। इस बारे में अरनिया थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।