Type Here to Get Search Results !

मृणाल ठाकुर ट्रेन से कूद कर मरना चाहती थीं, बोलीं- उस समय मुझे लगता था कि मैं किसी लायक नहीं हूं

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे किए और अपनी लाइफ के स्ट्रगल्स पर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें आत्महत्या करने के ख्याल भी आते थे। मृणाल ने बताया कि उनके पेरेंट्स चाहते थे कि वो एक डेंटिस्ट बनें, लेकिन वो क्राइम जर्नलिज्म करना चाहती थीं ताकि वो टीवी पर आएं। मृणाल ने बताया कि उन्होंने अपने पेरेंट्स को इसे करने के लिए बड़ी मुश्किल से मनाया था क्योंकि वो उन्हें डेंटिस्ट बनाना चाहते थे।

मृणाल ने बताया, "मुझ पर बहुत सारी रिस्पांसिबिलिटीज थीं। उस समय मैं सोचती थी अगर मैं अच्छे से नहीं करूंगी तो मैं कहीं नहीं पहुंच पाऊंगी। मुझे लगता था मेरी शादी 23 साल की उम्र में हो जाएगी और फिर बच्चे हो जाएंगे। यही एक चीज थी जो मुझे नहीं चाहिए थी। मैं कुछ अलग करना चाहती थी।

तब मैं ऑडिशन देती थी और ऐसे कई पल थे जब मुझे लगा कि मैं किसी लायक नहीं हूं। उस समय मैं बहुत ज्यादा लोकल ट्रेन से ट्रैवल करती थी। मैं दरवाजे पर खड़ी रहती थी। कई बार मुझे लगता था कि मैं कूदकर जान दे दूं।"