Type Here to Get Search Results !

मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा, 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाना पहला लक्ष्य

भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर विभा पटेल ने कहा कि 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना पहला लक्ष्य है। इसके साथ ही पार्टी के विश्वास को कायम रखते हुए लगन और समर्पण भाव से काम करुंगी। 

इसस पहले विभा पटेल ने पीसीसी पहुंचते ही संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर से आर्शीवाद लिया। इस पर शेखर ने कहा कि निष्ठा और सेवाभाव का प्रतिफल विभा पटेल को मिला है। अब प्रदेश में महिलाओं के हक की आवाज और मजबूती से उठाई जाएगी और भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, महामंत्री राजीव सिंह, नरेंद्र सलूजा, राजकुमार पटेल, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, भारती बाथम, भूपेंद्र गुप्ता, अब्बास हफीज, सिद्धार्थ राजावत, गीता मिश्रा, राजलक्ष्मी नायक, प्रियंका किरार, मीना सिंह चौहान, यशोदा पांडे, कविता भट्टाचार्य, हिमानी सिंह, संतोष कंसाना, अंबिका पाठक, राखी परमार, रंजना शर्मा, लता देवरे, कुमुदनी सिंह, पायल कामरानी, ममता सिंह, जयश्री, शीला जाटव, अवनीश भार्गव, आनंद तारण नरेन्द्र सलूजा, राजकुमार पटेल, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, भूपेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र मिश्रा,अजयसिंह यादव, स्वदेश शर्मा, अवनीश भार्गव, विक्की खोंगल, सिद्धार्थ राजावत, आनंद जाट, विक्रम चौधरी, गोवर्धन रैकवार, उदयवीर सिंह, प्रशांत गुरूदेव, धर्मेन्द्र राय सहित बड़ी संख्या में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित महिला कांग्रेस नेत्रियों ने श्रीमती विभा पटेल को महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर गुलदस्ता भेंट कर, पुष्प माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.