Type Here to Get Search Results !

झुंड पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाने वाले फिल्ममेकर नंदी पर तेलंगाना कोर्ट ने लगाया 10 लाख का जुर्माना

मुंबई। अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, हालांकि ये फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में चल रही थी। साउथ के फिल्ममेकर नंदी चिन्नी कुमार ने फिल्ममेकर्स पर कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज किया था। इस मामले में समझौता हो चुका था, लेकिन नंदी फिर फिल्म को रोकने की मांग कर रहे थे। अब तेलंगाना कोर्ट ने नंदी की याचिका खारिज करते हुए उनपर 10 लाख का जुर्माना लगाया है।

नंदी चिन्नी ने कोर्ट में झुंड की रिलीज रोकने की याचिका दायर करते हुए कहा था कि पिछली बार समझौता धोखाधड़ी से हुआ था और इस फिल्म की रिलीज रुकनी चाहिए। तेलंगाना के रंगा रेड्डी कोर्ट ने इस याचिका का खारिज करते हुए नंदी पर ही 10 लाख का जुर्माना लगाया है। ये राशि पीएम केयर फंड में जमा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.