Type Here to Get Search Results !

अजय देवगन की पहली सीरीज रुद्रा को सोशल मीडिया पर मिली जमकर तारीफें

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सीरीज रुद्राः द एज ऑफ डार्कनेस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। क्राइम थ्रिलर सीरीज रुद्रा में अजय ने डीसीपी रुद्रावीर सिंह की दमदार भूमिका निभाई है जिन्हें राशी खन्ना सपोर्ट करती दिखी हैं। इस सीरीज की कहानी भले ही कुछ फीकी सी हो, लेकिन अजय के किरदार को जमकर तारीफें मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अजय की एक्टिंग की सराहना करते हुए लिखा है, मुझे नहीं लगता कि अजय देवगन की तरह कोई और डायलॉग डिलीवरी कर सकता है। इनकी डायलॉग डिलीवरी, बॉडी लैंग्वेज में बहुत स्वैग है और सबसे अच्छी बात ये है कि ये बराबर कैजुअल है। उन्हें रुद्रा की तरह देखकर काफी मजा आया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.