राज्यपाल दिलाएंगे चेंबर की नई कार्यकारिणी को शपथ
पहली बार महिला विंग बनेगी, चेंबर से जोड़ेंगे
भोपाल। भोपाल चेंबरऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में पहली बार महिला विंग बनेगी। इसमें महिला व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। जो महिलाएं सदस्य बनेंगी। उन्हें मेंबरशीप में 25 फीसदी फीस की छूट भी दी जाएगी। पुराने शहर में पार्किंग के लिए चैंबर आगे जाएगा। चैंबर की नई कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह और वार्षिक साधारण सभा 27 मार्च को न्यू मार्केट के समन्वय भवन में होगी। मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगूभाई पटेल होंगे। अध्यक्षता सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर करेंगी। विशेष अतिथि के रूप पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित सभी क्षेत्र विधायक उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल नई कार्यकारिणी-2022 को शपथ भी दिलाएंगे।
पार्किंग, सड़कें और लोन जैसे मुद्दे उठा रहे
चेंबर के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने कहाकि हम भोपाल को सभी व्यापारियों के साथ मिलकर प्रगतिशील बनाएंगे तथा स्वच्छता में नंबर वन की पोजीशन लाने का भरसक प्रत्यन्न करेंगे। भोपाल के आसपास जितने भी उद्योग चल रहे है उनको बिजली, पानी, सड़क, परिवहन की सुविधाएं दिलाएंगे। साथ ही पुराने शहर के व्यापारिक समस्याओं का सरकार के साथ मिलकर हल करेंगे। चेम्बर में अभी 3200 मेम्बर हैं। जिसे 10 हजार करने का लक्ष्य है। जनवरी से लेकर अभी तक चेम्बर की नई कार्यकारिणी ने 100 नए मेम्बर बनाए हैं।
सभी का मिल रहा सहयोग
राजधानी के बाजारों में पार्किंग और सड़कों के साथ छोटे व मंझौले व्यापारियों के बैंक लोन जैसे मुद्दों का समाधान हो इसके लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद-विधायक समेत अफसरों से मिल रहे हैं। पुराने शहर में पार्किंग प्रमुख समस्या है। इसके लिए 7 और ढाई एकड़ जमीन शासन_प्रशासन को दिखाई गई है। यहां पार्किंग स्थल बनने के बाद व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी राहत मिलेगी। पाली ने बताया कि लघु और मध्यम उद्योगों के लिए केंद्र-राज्य सरकार की सभी योजनाओं का फायदा व्यापारियों को दिलाएंगे। चेंबर के ऑफिस में इनकम टैक्स और जीएसटी के सलाहकार सप्ताह में एक दिन अपनी सेवाएं व्यापारियों को दे रहे हैं। चेंबर महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण में भी चैंबर अहम भूमिका निभा रहा है और निभाएगा।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर उपाध्यक्ष सुनील जैन 501, आकाश गोयल, अरविंद जैन, महामंत्री आदित्य जैन, कोषाध्यक्ष कृष्णकुमार बांगड़, मंत्री प्रदीप वीनस, कार्यकारिणी सदस्य अजय देवनानी, हेमंत अग्रवाल, शैलेष प्रधान, हर्ष पंजवानी, अमित बिंदल, विशेष आमंत्रित सदस्य संदीप गोधा, रामबाबू शर्मा आदि मौजूद थे।

