Type Here to Get Search Results !

खमरिया घटना में घायल हरिसिंह आदिवासी की उपचार के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

आईजी सहित  जिला एवं पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे मौके पर।

रायसेन। जिले के सिलवानी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम  खमरिया चंद्रपुरा गांव में धुरेडी की रात हुए दो समुदायों में संघर्ष मैं पहले  आदिवासी समुदाय के एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी, इसके पश्चात गुरुवार को  घटना में गंभीर घायल हरिसिंह आदिवासी उम्र 60 वर्ष  जिसका उपचार भोपाल के हमीदिया अस्पताल में चल रहा था उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

सिलवानी थाना प्रभारी माया सिंह ने बताया कि भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हरिसिंह आदिवासी पिता दलसिंह आदिवासी उम्र 60 साल की मौत हो गई है। उल्लेखनीय है कि धुरेड़ी की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया था । जैथारी प्रतापगढ़ के पास खमरिया गांव का मामला था। घटना में पहले एक आदिवासी राजू की मौत हुई थी वही 40 से अधिक लोग घायल हुए थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतक सहित घायलों को किया था मुआवजे देने का ऐलान किया था। तथा मुख्यमंत्री मंगलवार को मृतक राजू आदिवासी के गांव भी गए थे। और परिवार को शोक संवेदना व्यक्त कर आर्थिक सहायता भी दी थी।

एडिशनल एसपी  अमृत मीणा ने बताया कि जो हमीदिया अस्पताल में तीन और गंभीर रूप से घायल थे जिसमें से एक आदिवासी हरिसिंह आदिवासी की इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई है। जिसे वहां से चैनपुर खमरिया लेकर खमरिया लाया जा रहा है जहां उसका अंतिम संस्कार होगा। पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने बताया कि गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, आईजी दीपिका सूरी, कलेक्टर अरविंद दुबे भी खमरिया गांव पहुँच गए हैं। तथा स्थिति पर नजर बनाए  हैं।