मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह एक किराए के घर में रहते हैं। एक्टर ने कहा कि उन्होंने केवल एक घर उनकी मां दुलारी खेर के लिए शिमला में खरीदा था। फिलहाल, अनुपम अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
अनुपम खेर ने इस पर बात करते हुए कहा, "मेरे पास मुंबई में एक घर तक नहीं है। मैं एक किराए के अपार्टमेंट में रहता हूं। 4-5 साल पहले ही मैंने डिसाइड कर लिया था कि मैं कोई प्रॉपर्टी नहीं लेना चाहता। चार साल पहले मैंने जो एकमात्र प्रॉपर्टी खरीदी थी, वह अपनी मां के लिए शिमला में एक घर था।"
