Type Here to Get Search Results !

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 500 शिक्षक - शिक्षिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण"

बेगमगंज। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर को देश में स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर लाने के उद्देश्य विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर आमजन की भागीदारी के साथ ही सभी शासकीय एवं अर्ध-शासकीय  कर्मचारियों की भागीदारी को लेकर भी उन्हें जोड़ने के लिए  नगर पालिका प्रशासक व एसडीएम अभिषेक चौरसिया एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी धीरज शर्मा के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।

उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करते हुए सीएमओ धीरज शर्मा ।

आज उसी तारतम्य नगर में उत्कृष्ट विद्यालय संकुल केंद्र एवं शासकीय एमएलवी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के संकुल केंद्र से संबंधित 500 शिक्षक - शिक्षिकाओं को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षित किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी धीरज शर्मा एवं स्वच्छता अभियान के संभागीय अधिकारी प्रवीण चोपड़ा द्वारा शिक्षक शिक्षकों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबैक देने के उद्देश्य से उन्हें स्वच्छता एप से जोड़ने के लिए प्रेरित करते बताया कि सर्वेक्षण में कैसे भाग लेकर अपना - अपना फीडबैक देना है।

 इस अवसर पर मौजूद दोनों विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम लोधी एवं आरजी कुर्मी , नगरपालिका के ब्रांड एम्बेसडर विक्रम सिंह , नगरपालिका के कर्मचारियों सहित दोनों संकुल केंद्रों के 500 शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी । जिन्होंने  अपने- अपने मोबाइल पर स्वच्छता सर्वेक्षण का फीडबैक देते हुए नगर को देश में नंबर वन पर लाने के लिए अपनी भागीदारी निभाई । इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने से जुड़े अन्य लोगों को भी स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है ।

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के संभागीय अधिकारी प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि एक लाख  तक की आबादी वाले शहरों में अभी तक बेगमगंज देश में नंबर वन पर चल रहा है और फाइनल रिजल्ट में भी नंबर वन पर लाने के उद्देश्य से आमजन के साथ ही सभी शासकीय एवं अर्ध- शासकीय कर्मचारियों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। उसी उद्देश को लेकर आज उन्हें प्रशिक्षित किया गया ।अगले चरण में तहसील के अन्य संकुल केंद्रों के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।