Type Here to Get Search Results !

भैंस से टकराई बाइक चालक की मौत

बेगमगंज। विदिशा निवासी बाइक सवार दो युवक रात्रि के समय रिश्तेदारी में जा रहे थे कि  कोलूघाट मंदिर के पास अचानक भैंस के सामने आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा और वह भैंस से जा टकराया जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर डायल हंड्रेड ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार विदिशा निवासी अमित रैकवार पुत्र महेश रैकवार आयु करीब 25 वर्ष अपने साथ विकास रैकवार के साथ रात करीब 12 बजे बाइक से मुरपार गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोलूघाट मंदिर के करीब पहुंची तो मोड़ होने के कारण अचानक सामने भैंस आ जाने से चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और भैंस से  टकराकर रोड पर गिर गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जब तक घायल को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी डाक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया जबकि विकास के लिए मामूली चोट आई है सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

फोटो मृतक अमित रैकवार