बेगमगंज। क्षेत्र का डेंजर जोन कहे जाने वाले कोलू घाट मंदिर के पास रात्रि के समय ट्रक चालक को नींद का झोंका आ जाने से ट्रक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर रुक गया यह तो अच्छा हुआ कि करंट फैलने से पहले ही चालक और क्लीनर ट्रक से कूदकर दूर भागे जिससे उनकी जान बच गई।
![]() |
| फोटो ट्रक टकराया बिजली के खंभे से |
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 04 ई 0399 भोपाल से सागर की ओर जा रहा था कि चालक को अचानक नींद का झोंका आ जाने से वह सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया जिससे बिजली का खंभा तो टूट गया लेकिन तार ट्रक की बॉडी से टच नहीं हो पाए जिससे करंट नहीं फैल पाया तारों के आपस में टकराने से चिंगारियां गिरने लगी चालक ट्रक को निकालने की कोशिश कर रहा था लेकिन चिंगारियां गिरते देख लोग चिल्लाए तब करंट का खतरा भापतें ही चालक और क्लीनर दोनों ही ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे की है ।

