सेवा सहकारी समितियों में ऋण वसूली 15 अप्रेल से बढ़ा कर 15 मई करने की मांग की।
भोपाल। एक और सरकार किसानों की उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए स्लॉट बुकिंग व्यवस्था प्रारम्भ की है।वही दूसरी और प्रदेश में गेहूँ खरीदी के भुगतान और बैंकों की कार्य प्रणाली को लेकर किसानों में आक्रोष पनप रहा है।किसानों को न तो समय पर भुगतान किया जा रहा है।और न ही बैंकों द्वारा उन्हें रियायत दी जा रही है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैरसिया के अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नजीराबाद के अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह सोलंकी का आरोप है।कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणाएं तो कर रहे है। लेकिन उनको अमल में नही लाया जा रहा है।इस कारण किसान परेशान है।
उन्होंने कहा कि किसानों की अपनी उपज का पैसा समय पर नही मिल रहा है।और बैंक भुगतान की जगह उन्हें ओवर डीयू करने पर आमादा है। वही दूसरी तरफ बैंक बाले किसानों से कह रहे है कि डीयू डेट तक अगर पैसा जमा नही करते तो ओवर डीयू कर दिया जाएगा। ऐसे में इन किसानों से 3 प्रतिशत का व्याज वसूला जाएगा। ये सरकार की कैसी नीति है।जब किसान का बिल बनाया जाता है।तो बिल में पेमेन्ट करने का सात दिन का सर्कुलर होता है। लेकिन आज तक किसी किसान का पैसा उसके खाते में नही आया। भुगतान के लिए किसान चक्कर लगा रहा है।दूसरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे है सात दिन में भुगतान हो जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैरसिया के अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी नजीराबाद के अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह सोलंकी लाला बना ने बुधवार को एस डी एम आदित्य जैन को ज्ञापन सौप कर मांग की है कि सेवा सहकारी समितियों में ऋण वसूली 15 अप्रेल से बढ़ाकर 15 मई की जाए। और जिन किसानों के समर्थन मूल्य पर तुलाई हो चुकी है।उन किसानों के भुगतान समय सीमा में हो।
एस डी एम आदित्य जैन ने मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैरसिया के अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नजीराबाद के अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह सोलंकी लाला बना ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांगे समय सीमा में पूरी नही हुई तो कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगो इसकी समस्त जुम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
