एससीएसटी टीचर्स एसोसिएशन ने किए कई आयोजन
सागर। डॉ हरिसिंहगौरविश्वविद्यालय सागर के एससी/एसटी टीचर्स एसोसिएशन ने भाारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमरावअंबेडकर की 129वीं जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें भाषण, स्लोगन, पोस्टर, निबंध, प्रश्नोत्तरी आदि आयोजित किए गए। इसमें 250 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसका आयोजन गणित और हिंदी विभाग में किया गया। स्वागत भाषण एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ केएस माथुर ने एवं संचालन सचिव डॉ वीरेंद्र मटसेनिया ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं मप्र अनुसूचित जाति आयोग डॉ. आनंद अहिरवार ने कहा कि भारत का सही रुप में विकास संविधान के सारे प्रावधानो को लागू करने पर ही संभव है, क्योकि इस संसार में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए पथ प्रदर्शक की आवश्यकता होती है। यह पथ प्रदर्शक हमारा संविधान है। हमारा प्रथम कर्त्तव्य होना चाहिए कि संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं। इसमें युवा पीढ़ी सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वहीं अध्यक्षता करते हुए सचिन ने कहा कि जो लोग अपना इतिहास नहीं जानते, वह कभी नया इतिहास नही रचते। छात्रों को सही इतिहास का अध्ययन करना चाहिए। इसके विशिष्ट अतिथी मानव संसाधन विकास केंद्र निदेशक डॉ. आरटी वे्रडे, मानव शास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रो राजेश कुमार गौतम, अर्थशास्त्र के डॉ. उत्सव आनंद, कार्यपरिषद सदस्य डॉ. रितु यादव ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर डॉ रामहेत गौतम, डॉ अरविंद कुमार, राजबहादुर अनुरागी, गौतम प्रसाद, अनिता कुमारी, डॉ केके प्रजापति, डॉ महेंद्रकुमार, डॉ संजय बरोलिया, डॉ बबलूरे, डॉ पुष्पासूयर्वंशी, डॉ पूनम डेहरिया, डॉ सुप्रभात दासने, भगवानकुमार, विनीता द्विवेदी, शिवानी खरे, हीराअहिरवारआदि थे।



