Type Here to Get Search Results !

इंटर स्कूल सब जूनियर बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

भोपाल। आईईएस स्कूल रातीबड़ द्वारा दिनांक 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2022 तक आईएस स्कूल बॉस्केटबॉल कंपलेक्स में आयोजित किया गया इस प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल भोपाल विजेता रहा एवं उपविजेता संस्कार वैली स्कूल रहा फाइनल मैच का स्कोर आर्मी पब्लिक स्कूल ने 16 पॉइंट बनाए विरोध में संस्कार वैली स्कूल ने 06 पॉइंट  बनाए कोच विवेक गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल भोपाल की टीम ने अपने   सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का  विजेता होने का गौरव प्राप्त किया पहले मैच में आईईएस स्कूल को 18 --10 से एवं दूसरे मैच में संस्कार वैली टीम बी को 23 --  01 से सेमीफाइनल मैच में सागर पब्लिक स्कूल सकेत नगर को 18 -- 06  point हराया इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर हिमांशु भटनागर व प्राचार्य श्रीमती प्रियंका त्रिवेदी ने खिलाड़ियों एवं कोच विवेक गौड़ एवं मैनेजर ब्रह्मा सूर्यवंशी को बधाई दी और भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी विजेता टीम को आईएस स्कूल की चेयरमैन श्रीमती यादव ने विजेता ट्रॉफी एवं ₹3000 कैश पुरस्कार दिया इस अवसर पर आई एस स्कूल की प्राचार्य भी उपस्थित थी।