Type Here to Get Search Results !

अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रेक्टर ट्राली को खनिज टीम ने पकडा

नर्मदापुरम्। अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर खनिज विभाग के द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अभी दो दिनो पहले ही रेतमाफियाओ पर नकेल कसने के लिये कर्बला घाट के रास्तो को खनिज विभाग ने जेसीबी से खुदवा दिया था ताकि खनिज माफिया यहा से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन नही कर सके।इसी श्रंखला मे आज जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे एव जिला खनिज अधिकारी शंशाक शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान और उनकी टीम ने रायपुर के समीप फोरलेन से एक  ट्रेक्टर ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकडा है।बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर को जब्त कर कृषि उपज मंडी परिसर होशंगाबाद मे खडा कराया जा रहा है।जिला खनिज अधिकारी शंशाक शुक्ला के अनुसार जांच उपरांत   ट्रेक्टर मालिक और चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। इस कार्रवाई मे खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान,सर्वेयर कृष्णकांत ,उपेन्द्र सुनील,केशव आदि का विशेष योगदान रहा है।