सिरोंज। मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं माननीय कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से पुलिस आरक्षक की लिखित परीक्षा में पास होने बाले अभ्यर्थियों हेतु शारीरिक प्रवीणता की तैयारी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोंज में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं सांम 6 बजे से 7.30 तक कराई जाती है। विकासखण्ड समन्वय केशव शर्मा ने बताया शिक्षा विभाग से शान मियां एव उच्च शिक्षा विभाग से वसीम उल्ला खान के सहयोग से इस शिविर का संचालन किया जा रहा है। जिसमे 800 मीटर दौड़ गोला एवं लंबी कूद की तकनीक एवं विधा में वर्जित गतिविधियों से अवगत कराया जाता है एवं जन सहयोग से आवश्यक पोषक आहार की व्यवस्था की जा रही है। शिविर में अभ्यास करने वाले दीपक अहिरवार का चयन जेल प्रहरी मैं होने पर आज उनका सम्मान किया गया। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता तोषमणि पंथी, समाजसेवी श्री प्रिंस भार्गव, जमशेद खान उपस्थित रहे। तोषमणि पंथी एंव प्रिंस भार्गव द्वारा प्रतिदिन आवश्यक पोषक आहार की व्यवस्था कराई जाएगी।
दीपक अहिरवार का जल प्रहरी में चयन होने पर किया सम्मान
अप्रैल 26, 2022


