Type Here to Get Search Results !

न्यू यार्ड रेल्वे कालोनी में पानी की समस्या को लेकर यूनियन का प्रदर्शन

इटारसी। रेल्वे कालोनी न्यू यार्ड में पानी की समस्या को लेकर वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे एम्पलायस यूनियन ने कालोनी बासियों के साथ आइओडब्ल्यू आफिस न्यू यार्ड पर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया  टी आरएस शाखा सचिव ने कहा कि कालोनी में पानी की समस्या लगातार तार बढ़ती जा रही है जिससे रेल कर्मचारी बहुत परेशान हैं पानी की सप्लाई दिन में एक बार  होती हैं वह  भी  सिर्फ 10 मिनट के लिए  जिससे डबल स्टोरी में ऊपर की मंजिल पर पानी नहीं पहुंच पाता बार बार  शिकायत करने पर भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है आइ ओ डव्ल्तयू महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया है कि समस्या को देखते हुए टेंकर द्वारा पानी पहुंचाया जाएगा  जिससे कर्मचारियों को तुरंत राहत मिल सके ।टी आरएस सचिव राजू यादव ने बताया कि पानी के टेंकर से पानी पहुंचाना स्थाई हल नहीं  अगर पानी की समस्या जल्दी ही दूर नहीं हुई तो कालोनी बासियों के साथ यूनियन अपना आंदोलन कल भी जारी रखेगी।

सुरेश धूरिया सह‌‌‌ प्रवता वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे एम्पलायस यूनियन इटारसी

इस प्रदर्शन में सज्जन यादव मुबारक अली, तरुण शुक्ला, संतोष चढार,एस.एन.दीक्षित रोहित तिवारी,अजय आर्या, देवेन्द्र श्रीवास्तव बिधा दास,ऊमा बौरासी,दीपा मेहरा  सहित सैकड़ों कालोनी बासी रेल कर्मचारी मौजूद थे