भोपाल। जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने आज भोपाल के चुन्नभट्टी क्षेत्र में बड़े अतिक्रमण को हटाया गया, इस क्षेत्र में यह जमीन व्यवसायिक कार्य के लिए है। एसडीएम टीटी नगर संजय श्रीवास्तव ने बताया की उक्त जमीन शासकीय है और इस पर कुछ अतिक्रमण कर्ता ने दुकानें बनाना शुरू कर दी थी। राजस्व अमले और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चुना भट्टी क्षेत्र से लगभग 5 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों को गिराया गया ।
चुना भट्टी क्षेत्र के मनेरिया हॉस्पिटल के बगल में स्थित इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 300 करोड़ रुपए है।भूमि पूर्णता व्यापारिक उपयोग की थी। यह अतिक्रमण एसडीएम संजय श्रीवास्तव,& तहसीलदार अवनीश मिश्रा के द्वारा अपने राजस्व निरीक्षक आमले एवं चुना भट्टी के पुलिस के माध्यम से हटाया गया। मुख्य अतिक्रमणकारी आशा जैन के विरुद्ध थाने में एफ आई आर दर्ज कराई जा रही है क्योंकि उनके द्वारा दुकान बनाकर दुकानदारों से एग्रीमेंट करते हुए दुकान बेची जा रही थी।



