बेगमगंज। सिविल अस्पताल में अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पाने के कारण कई बार हंगामे की स्थिति बनती है आज भी जगदीश मंदिर माला पाठक की एक महिला को समय पर उपचार नहीं मिल पाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मौत हो जाने पर हंगामा मचाया सूचना पर पुलिस ने आकर शांति स्थापित कर महिला का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर प्राइवेट चिकित्सक डॉ रवि क्या उपचार के लिए ले गए जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया उसके बाद महिला के सीने में तेज दर्द होने पर चिकित्सक द्वारा सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को कहा गया जो उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए लेकिन समय पर डाक्टर उपलब्ध नहीं होने से थोड़ी देर बाद महिला की सीने में तेज दर्द होने के कारण मौत हो गई मौत होते ही परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी महिला की मौत हुई है जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी पुलिस ने आकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया और महिला का पोस्टमार्टम कराया गया पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।
उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल में व्यवस्थाओं के नाम पर डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी है आए दिन लोग इसी तरह परेशान होते नजर आते हैं और लोग पर हंगामा करते हैं तो पुलिस को बुलाना पड़ता है सिविल अस्पताल का दर्जा होने के बावजूद विशेषज्ञों की भारी यहां पर कमी है चार-पांच डॉक्टर ही पूरे क्षेत्र के मरीजों को संभालने का काम करते हैं। पूर्व में कई बार इसको लेकर हंगामे हुए ज्ञापन बाजी हुई लेकिन आज तक अस्पताल में व्यवस्थाएं नहीं की गई है नगर के जागरूक नागरिकों ने मामले का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अरविंद दुबे से अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और 24 घंटे एक न एक डॉक्टर अस्पताल में उपलब्ध रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है।

