Type Here to Get Search Results !

भाप्रसे अफसर मोहित बुंदस पर दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज

भारासे अफसर पत्नी का आरोप- पति, सास, ननद करते हैं प्रताडि़त, मारपीट भी की

भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के अफसर मोहित बुंदस के खिलाफ उनकी भारतीय राजस्व सेवा (भारासे) अफसर की पत्नी ने महिला थाना में दहेज प्रताडऩा और मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने मोहित के साथ उनकी मां और दो बहनों को भी आरोपी बनाया है। मोहित  वर्तमान में वन विभाग के उप सचिव हैं। बुंदस की पत्नी भी भोपाल में ही पदस्थ हैं। 

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहित बुंदस की पत्नी शोभना मीना ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी शादी 2012 में हुई है। उनका एक बच्चा भी है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले मुझे प्रताडि़त करने लगे। पति की दोनों बहनें सविता और सुनीता ताने मारती हैं। सास पुष्पा बुंदास भी बेटियों-बेटे का साथ देती हैं। मंगलवार को वे अपने दफ्तर में थीं। इसी बीच मोहित पहुंच गए। उन्होंने यहां उनके साथ गाली-गालौज कर दी। उन्होंने विरोध किया तो मोहित ने मारपीट भी की। करीब दो महीने से वे मोहित से अलग रह रही हैं। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि फरवरी 2022 में वह शादी समारोह में शामिल होने जयपुर गई थीं। तब दोनों ननदों ने उनसे विवाद किया था। इस पर पति ने अपनी बहनों और परिवार का ही पक्ष लिया था।पुलिस ने शोभना की शिकायत पर मोहित के साथ उनकी मां पुष्पा, बहन सविता और सुनीता को भी आरोपी बनाया है।  पुलिस का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मूलत: राजस्थान के जयपुर के रहने वाले मोहित महज 21 साल की उम्र में ही भाप्रसे अफसर बन गए थे। 

साक्षात्कार से रोकने कमरे में बंद कर दिया था

ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग होकर वह दिल्ली में अपने मातापिता के पास रहने चली गई थी। वहां रहकर उसने सिविल सेवा की परीक्षा दी। उसका चयन भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी के रूप में हुआ। साक्षात्कार में शामिल होने से रोकने के लिए सास और ननदों ने उसे गर्भवस्था की स्थिति में जयपुर में अपने घर में कैद कर दिया। वह किसी तरह से उनके चंगुल से निकलकर दिल्ली में जाकर साक्षात्कार में शामिल हो सकी। इसके बाद प्रशिक्षण अवधि के दौरान भी पति ने अकादमी में पहुंचकर उसके साथ गाली गलौज की थी। वहां उन्होंने बधो को भी सीढि;यों से फेंकने की कोशिश की।