Type Here to Get Search Results !

पुलवामा के मित्रीनाग में अल बदर के दो आतंकी ढेर

सुरेश एस डुग्गर ,जम्मू। सुरक्षाबलों ने पुलवामा के मित्रीनाग में आज तड़के अल-बदर के दो स्थानीय आतंकवादियों को ढेर कर दिया आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि ये दोनों मार्च अप्रैल के दौरान पुलवामा में की गई प्रवासी मजदूरों की हत्याओं व हमलों में शामिल रह चुके थे। 

मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल समेत अन्य गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दोनों आतंकियों की पहचान जाहिर करते हुए बताया कि मरने वाले आतंकियों के नाम एजाज हाफिज और शाहिद अयूब है। दाेनों आतंकी संगठन अल-बदर से जुड़े हुए थे। यही नहीं मार्च-अप्रैल 2022 के महीने में पुलवामा में जिन प्रवासी मजदूरों की हत्या हुई या फिर हमले किए गए, ये दोनों भी उनमें शामिल रहे थे