सागर। आज महात्मा गांधी के अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम के नवीनीकरण निर्माण कार्य पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगाने का फैसला किया है। विगत दिनों बुंदेलखंड नागरिक संघर्ष मोर्चा ने साबरमती आश्रम के मूल को जस का तस बनाए रखने एवं इस मूल स्वरूप से छेड़छाड़ न करने के मांग को लेकर मोर्चा के संरक्षक श्री रघु ठाकुर के नेतृत्व में पूरे प्रदेश और देश के लगभग 22 स्थान पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। मोर्चा ने मांग की थी भरत सरकार ने जो साबरमती आश्रम नवीनीकरण की योजना तैयार की है उसे रद्द करें।और राष्ट पिता के जीवन मूल्यों उनकी सादगी मितव्यविता और आजादी के आंदोलन के इतिहास को यथावत रखे। इस निर्माण कर पर रोक लगने से पूरे देश में लोगों के लिए खुशी है ।
मोर्चा सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हैतथा सर्वोच्च न्यायालय को साधुवाद देता है। मोर्चा उम्मीद करता है कि केंद्र की सरकार भविष्य में अवश्य ही न्यायपालिका के आदेश के संदेश को ध्यान मे रखकर अपनी योजना को परिवृतित करेगी। मोर्चा याचिका कर्ता श्री तुषार गांधी को भी साधुवाद देता है जिन्होंने न्यायपालिका के मंच पर उठाकर अपने दायित्व का निर्वहन किया है।

