बेगमगंज। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 19 अप्रैल से पुनः प्रारंभ हुई। आज बेगमगंज तहसील से 7 लोग काशी विश्वनाथ के लिए बस द्वारा भोपाल रवाना हुए। भोपाल रानी कमलावती स्टेशन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत कर व आशीर्वाद लेकर उन्हें ट्रेन द्वारा काशी विश्वनाथ के लिए रवाना करेंगे।
दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय पर सातों तीर्थयात्री एकत्रित हुए जहां पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह के प्रतिनिधि के रूप में भोलेशंकर पाराशर, जनपद सीईओ बलवान सिंह मवासे एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, महामंत्री गुलाब रजक, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिनारायण लोधी, ग्रामीण मंडल महामंत्री रामकुमार ठाकुर ने सभी बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और सभी से आशीर्वाद लेकर उन्हें भोपाल के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक रामपाल सिंह के प्रतिनिधि के रूप में भोले शंकर पाराशर ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महत्वपूर्ण है जिसमे गरीब वर्ग बुजुर्गों को शासन के द्वारा शासकीय खर्च पर तीर्थ दर्शन कराया जा रहा है यह अनूठी योजना की शुरुवात पुनः मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई है जिसके माध्यम से आप काशी विश्वनाथ मैं भगवान शिव जी के दर्शन हेतु जा रहे हे भगवान के दर्शन कर आप अपने परिवार व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना करे ट्रेन यात्रा के समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी भी दी गई। उदबोधन के पश्चात सभी तीर्थ यात्रियों का फूल मालाओं और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया इसके पश्चात उन्हें बस द्वारा रानी कमलावती स्टेशन भोपाल के लिए रवाना किया।

