बैरसिया विकासखंड में भव्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया
4000 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
गंभीर बीमारियों को चिन्हित कर विशेष इलाज कराया जायेगा
भोपाल। जिले की बैरसिया तहसील में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य मेला लगाया गया। मेले में 6000 से अधिक लोगों ने शिरकत की जिसमें से 4060 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया ।इन लोगों का पंजीयन कर स्वास्थ परिक्षण कर इलाज और निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई। मेले में आए लोगो को अस्थि रोग, ह्रदय रोग और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा परीक्षण किया गया और इलाज की व्यवस्था भी की गई।गंभीर और अन्य परीक्षण के लिए सेंपल भी लिए गए। जिला अस्पताल और अन्य मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने भी गंभीर बीमारी के लिए अलग से इलाज के लिए जानकारी दी । बैरसिया विकास खंड में सुबह 10:00 बजे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर किया ।
सुबह से ही लोगों की भीड़ आना शुरू हो गई थी इसलिए स्वास्थ्य मेला तुरंत ही शुरू कर दिया गया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक विष्णु खत्री भी सम्मिलित हुए और उन्होंने अधिक से।अधिक संख्या में मेले में आकर लाभ उठाने और आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील की। विधायक खत्री ने कहा की केंद्र सरकार को अभिनव योजनाओं से आप के परिवार को आयुष्मान का सुरक्षा कवच मिलेगा और स्वास्थ की चिंता नही होगी। जब सब स्वस्थ रहेंगे तो भारत देश भी आगे बढ़ेगा, आज के स्वास्थ मेले से गंभीर बीमारियों को पहले ही चिन्हित कर लिया जाएगा जिससे उनका जल्दी इलाज संभव हो सकेगा और लोगो की परेशानी भी नही होंगी।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया की बैरसिया के स्वास्थ मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की जिससे लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधा भी मिली और निशुल्क दवाइयों के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी निशुल्क उपलब्ध हो गई। स्वास्थ मेले में 40 पात्र लोगो के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
इसके साथ ही मेडिकल बोर्ड के द्धारा दिव्यांग व्यक्तियों के मेडिकल सर्टिफिकेट भी परीक्षण उपरांत बने। स्वास्थ में मेले में दिव्यांगो को ट्राई सिकिल भी वितरित की गई, पंजीयन करा कर स्वास्थ परिक्षण करा लेने वालो मेडिकल आई डी भी बनाई गई

